फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को किया याद

Tue, 24 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य। स्रोत संघ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के कार्यालय ट्रिपल सी मेट्रोप्लेक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे, उन्होंने पूरे जीवन किसानों के हित के लिए काम किया। वे कहते थे कि देश के विकास का रास्ता गांव से होकर निकलता है। छिकारा ने कहा हमारा देश कृषि प्रधान देश है, देश के किसान है देश के किसान ही देश के अन्नदाता रहे है, लेकिन उनकी सुध लेने वाले राजनेता बहुत कम ही रहे है, उस कड़ी में चौधरी चरण सिंह को हर पीढ़ी का किसान याद करता है। हमें हमेशा ऐसे महापुरुष के पदचिह्नों पर चल कर उनका अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर राम सिंह खोखर, चांद सिंह हुड्डा, महताब छिकारा, सज्जन सिंह, वेद छुड़ानी, खंड अध्यक्ष भारतीय किसान संघ विपिन, जगदीप डबास, रमेश छिल्लर, विजय दानोदिया, फूल सिंह, खेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें