फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया देखकर पीछे हटे बोलीदाता

Thu, 21 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बस अड्डा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर के बस अड्डा परिसर में बनी दुकानों की बोली सोमवार को हुई बोली के बाद जब दुकानदारों को किराए का पता चला तो दुकानदारों ने दुकानों को छोड़ दिया, दुकानों का एक महीने का किराया 50 हजार से लेकर एक लाख तक है। इस बात का पता चलने पर बोली लगाने वाले दुकानदारों ने दुकानों को लेने से इंकार कर दिया। बोली दाता से लिए 25 हजार की सिक्योरीटी व ब्लैंक चेक भी लिया गया था।
विज्ञापन


बोली के लिए करीब 108 फार्म भरे गए थे। बोली में शामिल होने के लिए रोहतक, कोसली सहित कई अन्य जिलों से लोग आए थे, लेकिन दुकानदारों ने उस समय अपना माथा पकड़ लिया जब उन्हें पता चला कि जो बोली लगाई जा रही है वह एक साल की नहीं बल्कि एक महीने की है।

विभाग की तरफ से जो फार्म जारी किए उनमें न तो दुकानों का किराया शामिल था और न ही ये दर्शाया गया कि कितने साल का टेंडर हैं और जो किराया राशि है वो एक महीने की है या फिर एक वर्ष की है। दुकानदारों ने इसे विभाग की साजिश बताया है। 15 दुकानों में से सोमवार को केवल 4 दुकानों की ही बोली लग पाई थी। जिन दुकानदारों ने बोली लगाई थी।
विज्ञापन


उन्हें मालूम नहीं था कि किराया कितने दिन का है और एक साल के हिसाब से दुकानदारों ने दुकान की बोली लगा तो दी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बोली का किराया एक महीने का है तो दुकानदारों ने दुकान में अपना काम शुरू नहीं किया। बोली के बाद दुकानदारों ने दुकान को छोड़ दिया। विभाग द्वारा जारी किए गए फार्म में अलग-अलग करीब 15 दुकानें शामिल की गई थी, ठेकेदारों ने 500 रुपये का फार्म खरीदकर अपनी चुनिंदा दुकानों पर क्लिक कर फार्म अप्लाई किया, लेकिन विभाग के जीएम व अन्य अधिकारियों की तरफ से फार्म तो शामिल कर लिया गया, लेकिन कई दुकानों की बोली ही नहीं की गई।  
रोडवेज झज्जर के जीएम आरएस पूनिया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुकानदार को जब किराया ज्यादा लग रहा है तो बोली ही नहीं लगाते। उन्होंने बताया कि दुकान की बोली की शुरुआत से लेकर दुकानदारों ने दुकान की बोली को दोगुना तक बोली लगाई और अब दुकानदारों ने दुकानों को छोड़ दिया है। सोमवार को हुई बोली में 4 दुकानों की ही बोली लग पाई थी और चारों दुकानदारों ने दुकानों को छोड़ दिया है।

जीएम रोडवेज ने कहा कि चारों दुकानदारों की सिक्योरिटी जो कि 25000 हजार रुपये बोली शुरू होने से पहले जमा कराई गई थी वो राशि जब्त हो जाएगी। बोली लगाने वाले दुकानदारों से जो ब्लैंक चेक लिए गए थे उनके माध्यम से 4 महीने का किराया भी काट लिया जाएगा। दोबारा से दुकानों की बोली इस महीने के अंत में की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें