एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों की हड़ताल आज लगातार 34वें दिन जारी रही। विपक्षी दलों ने स्वर्णकारों की मांग को जायज बताया जा रहा है और सरकार से एक्साइज ड्यूटी तुरंत प्रभाव से वापिस लेने की मांग की है। कल अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बैनर तले दिल्ली जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन होगा।
आज हरिपुरा बाजार झज्जर धरना स्थल पर जयपाल लांबा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। उसमें यह निर्णय लिया गया कि झज्जर शहर के समस्त स्वर्णकार कारीगरों के समेत जंतर-मंतर जाएंगे और सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रधान जयपाल लांबा ने बताया कि समस्त भारत के स्वर्णकारों में सरकार के इस काले कानून के प्रति रोष है।
जब तक सरकार इस निर्णय को वापिस नहीं लेती हड़ताल जारी रहेगी। इस अहम बैठक में जिला प्रधान जयपाल लांबा, मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी,ओमप्रकाश पेटश, बाले राम सोनी, रमेश वर्मा, मुकेश सोनी, धर्मपाल सोनी, जयप्रकाश सोनी, दिलबाग सोनी, संदीप वर्मा, राजिन्द्र सोनी, विष्णु समेत सभी स्वर्णकार एवं कारीगर मौजूद रहे।