फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों के राजा ने दी बाजार में दस्तक

Mon, 04 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
आम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही फलों के राजा ‘आम’ ने बाजार में दस्तक दे दी है। शहर के तमाम बाजारों में फलों की दुकानों पर आम दिखाई देने लगे हैं। महंगा होने के कारण आम फिलहाल आम आदमी की पहुंच से बाहर है। इसलिए ही आम की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या ज्यादा दिखाई नहीं देती। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी, बस स्टैंड परिसर, झज्जर मोड़, मेन बाजार, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड और नजफगढ़ रोड पर स्थित फलों की दुकानों और रेहड़ियों पर आम सज गए हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों ने भी आम की खरीददारी शुरू कर दी हैै। फल विक्रेता सुनील के मुताबिक, बाजार में आम की दो किस्में पैरी और सफेदा ही उपलब्ध हैं। ये दोनों महाराष्ट्र से आ रहे हैं। जबकि अगले 20 दिनों में यूपी से दशहरी, चौसा, लंगड़ा और फाजली किस्म के आम भी बाजार में आ जाएंगे। फिलहाल बाजार में आम करीब 150 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।  
कम हैं खरीददार फल विक्रेता शक्ति, महेंद्र व अरविंद ने बताया कि शुरुआती सीजन में आम की कीमत अधिक होने से अधिकांश लोग खरीदने से बचते रहते हैं। अभी काम ठीक से नहीं चल पाया है। केवल संपन्न लोग ही आम खरीद रहे हैं। अप्रैल के मध्य तक आम आम आदमी के लिए भी खास बन जाएगा और उसकी कीमत पहुंच में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें