फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 04:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

डीघल टोल पर तैनात पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना दुजाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना दुजाना प्रबंधक उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि हमें कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक काली स्कोरिपयो में कुछ लडके रोहतक में फायरिंग करके भागे हैं जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए डीघल टोल पर नाकबंदी करके रोहतक की तरफ से आ रहे व्हीकलों को रोक रोककर चैकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक काले रंग की स्कोरपियो गाड़ी आई, जिसे रुकवाने का प्रयास किया तो स्कोरपियो के ड्राइवर ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, परन्तु टोल नाका होने की वजह से स्कोरपियो गाड़ी रुक गई। इसमें से दो नौजवान लड़के उतरे, जिनको वह चैक करने के लिए गया तो एक लड़के ने उसकी तरफ पिस्टल तान दिया। उसने पिस्टल को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया।

इतने में ही स्कोरपियो चालक ने गाड़ी को भगा लिया, जो दोनों लड़के भागकर गाड़ी में बैठ गए और झज्जर की तरफ गाड़ी को भगा ले गए। उन लड़कों का पिस्टल मौका पर ही रह गया। इस सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन निवासी खडवाली जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी जानलेवा हमला करने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें