फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बहादुरगढ़ में कनाडा से घर लौट रही युवती की हादसे में मौत, दिल्ली हवाई अड्डे से जा रही थी पंजाब

Tue, 26 Sep 2023 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

कनाडा से पंजाब में अपने घर लौट रही महिला की बहादुरगढ़ में हादसे में मौत हो गई। महिला का बेटा और बहन गंभीर रूप से हुए घायल हैं। सभी दिल्ली हवाई अड्डे से बहादुरगढ़ होकर पंजाब लौट रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा से अपने घर के लिए लौट रही पंजाब के मोगा निवासी एक महिला की सोमवार-मंगलवार की रात हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का बेटा और बहन घायल हो गए। दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मोगा निवासी चरणजीत कौर कुछ दिन के लिए अपनी बेटी के पास ठहरने कनाडा गई थी। वह वहां कई महीने रुकी। सोमवार की रात कनाडा से विमान से दिल्ली लौटी। चरणजीत कौर को ले आने के लिए उनका बेटा बेअंत सिंह और चरणजीत कौर की बहन कुलवंत कौर सोमवार रात को ही अंतरराष्ट्रीय अड्डा दिल्ली पहुंच गए।

रात करीब 2 बजे तीनों लोग दिल्ली से कार से मोगा के लिए चल पड़े। रात करीब पौने तीन बजे वे बहादुरगढ़ में जाखोदा मोड़ के निकट किसान चौक पहुंचे थे कि उनकी कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। कनाडा से लौटी करीब 50 वर्षीय महिला चरणजीत कौर की इस गंभीर दुर्घटना में मौत हो गई और उनका बेटा बेअंत सिंह व बहन कुलवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक चरणजीत कौर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका और दोनों घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने चरणजीत कौर को मृत घोषित कर दिया और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आसौदा थाना पुलिस ने प्रभावित परिवार को मामले की सूचना दी तो परिजन बहादुरगढ़ पहुंच गए। चरणजीत कौर के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें