हरियाणा के झज्जर के बादली क्षेत्र में एनसीआर माइनर में गणेश विसर्जन के लिए आए चार लोग डूब गए। दो को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो की तलाश जारी है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के दीचाऊं कलां से आदित्य सैनी अपने कुछ साथियों के साथ गणपति विसर्जन के लिए बादली के पास एनसीआर माइनर पर आए थे। जब वह गणपति की प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे तो चार लोगों का पैर फिसल गया। दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया।
जबकि 24 वर्षीय आदित्य सैनी और विकास की तलाश नहीं हो सकी। देर शाम हुए हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।