फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में मां-बेटे का एक ही चिता में हुआ अंतिम संस्कार, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Thu, 19 Sep 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)

सार

घटना के बाद, जब महिला और उसके बेटे का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां और बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांव में बैठे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में बेरी क्षेत्र के गांव भागलपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें महिला कोमल और उसके बेटे आरू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला 14 अगस्त को अपने दोनों बेटों के साथ मायके के घर के लिए निकली थी। कुछ दिनों बाद, सफीदों के एक बंद मकान के बाथरूम में महिला और उसके बेटे का शव मिला, जबकि छोटा बेटा कबीरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मोहाली के अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों ने बताया कि जब कोमल और उसके बच्चे लापता हुए, तो उन्होंने रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने के बाद बेरी चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद, मोहाली से कबीरा के मिलने की सूचना मिली। जब परिजन अस्पताल पहुंचे और कबीरा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि किसी ने उसकी मां और भाई का गला दबा दिया। घटना के बाद, जब महिला और उसके बेटे का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां और बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का बयान

विज्ञापन

सफीदों पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें