फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग माइनर में डूबे, दो को बाहर निकाला, दो की तलाश जारी

Thu, 19 Sep 2024 05:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एसडीआरएफ की टीम माइनर में दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बादली क्षेत्र में एनसीआर माइनर में गणेश विसर्जन के लिए आए चार लोग डूब गए। दो को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो की तलाश जारी है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के दीचाऊं कलां से आदित्य सैनी अपने कुछ साथियों के साथ गणपति विसर्जन के लिए बादली के पास एनसीआर माइनर पर आए थे। जब वह गणपति की प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे तो चार लोगों का पैर फिसल गया। दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया।

जबकि 24 वर्षीय आदित्य सैनी और विकास की तलाश नहीं हो सकी। देर शाम हुए हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें