फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शिक्षा मंत्री ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- कहने से ईमानदारी नहीं आती

Mon, 29 Jan 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि टायर जलाने से नहीं हवन करने से खूशबू आएगी। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
मंत्री कंवरपाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा केशिक्षा मंत्री कंवरपाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की पूरी पार्टी भ्रष्टाचारियों से भरी र्हु है तो भ्रष्टाचार दूर कैसे होगा। वह सोमवार को पाटोदा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहने से ईमानदारी नहीं आती। टायर जलाने से खुशबू नहीं आती, हवन करने से आती है। यही हाल केजरीवाल का हाल है।

विज्ञापन


वह ईमानदार बोलते, लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी उनकी सरकार में सामने आए हैं। केजरीवाल एजुकेशन के मामले में दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना में दिल्ली से हरियाणा में लोग इलाज कराने आए। मोहल्ला क्लीनिक कुछ नहीं। यह कोरोना में सबने देखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी अकेले तो कभी कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं, लेकिन उनको लगता है कि कांग्रेस व आप मिलकर चुनाव नहीं लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी है। भाजपा चुनाव के समय तैयारी नहीं करती। चुनाव खत्म होने के अगले दिन से तैयारी शुरू हो जाती है और पांच साल काम करते हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की नींद हुई खराब
कांग्रेस के अध्यक्ष के बयान परशिक्षा मंत्री ने कहा कि जब से यात्रा हुई, तभी से उनके गठबंधन के लोग और पार्टी के लोग उनको छोड़कर जा रहे हैं। इससे मोदी की नहीं बल्कि राहुल गांधी की नींद खराब हुई है। हुड्डा के चुनाव को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि डिमांड कोई भी कर सकता है, लेकिन हुड्डा को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने सबसे ज्यादा पक्षपात अपने राज में किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें