फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक की बिक्री बढने के विरोध में हुई गुलिया खाप की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में स्मैक की बिक्री पर पाबंदी की मांग को लेकर गुलिया तीसा खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने की जिसमें एएसपी अमित विजयवर्धन, डीएसपी राहुल देव और उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार भी पहुंचे और ग्रामीणों को स्मैक कारोबारियों का सफाया करने के लिए डेढ़ माह का समय मांगा। बाद में खाप की ओर से भी एक कमेटी का गठन किया गया जो पुलिस प्रशासन की मदद भी करेगी। पंचायत में दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान भी पहुंचे और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के लिए गुलिया खाप की सराहना की और पूरे प्रदेश में स्मैक कारोबारियों पर लगाम लगाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन

गुलिया तीसा की पंचायत में सबसे पहले स्मैक का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार न करने के लिए पुलिस कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया गया। पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह पर स्मैक की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। शाम होते ही हर चौक और चौराहे पर स्मैक बेचने वालों की तादाद बढ़ जाती है। स्मैक बिक्री पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम रही है। पंचायत ने सर्वसम्मति से पुलिस को डेढ़ माह का समय दिया है ताकि स्मैक कारोबारियों को पकड़ा जा सका। पंचायत में पूर्व विधायक नरेश प्रधान, जिला पार्षद मामन ठेकेदार, अमित छनपाडिय़ा, सतपाल सुहरा, अरविंद गुलिया, हिम्मल पहलवान, संदीप दरियापुर, सतेन्द्र पाहसौर, इन्द्राज लाडपुर, पवन दीक्षित, चांद लगरपुर, संदीप लगरपुर, बेदन ठेकेदार, विजयपाल काला सहित काफी संख्या में गुलिया तीसा के ग्रामीण मौजूद रहे।
रोजगार का उठा मुद्दा
पंचायत में फैसला लिया गया कि क्षेत्र में स्थापित निजी कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाए। निजी कंपनियों में फिलहाल क्षेत्र के युवाओं के साथ पक्षपात किया जा रहा है। पंचायत में सर्वसम्मति से निजी कंपनियों में पंचायती प्रतिनिधिमंडल के मिलने के लिए कमेटी गठित की गई। कमेटी के सदस्य व निजी कंपनियों में गांव के युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर मिलेंगे।
विज्ञापन

एजईजेड की जमीन पर बिजाई करेंगे किसान
पंचायत में विनोद बादली और मामन ठेकेदार ने कहा कि इस बार अधिक बारिश के चलते किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) के लिए खाली पड़ी जमीन पर बिजाई का मौका किसानों को दिया जाए ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। जमीन किसानों ने ही कम्पनी को बेची थी लेकिन अब जमीन पर कोई कम्पनी नहीं है। बताया गया है कि जमीन खाली पड़ी है और किसान जमीन पर बिजाई कार्य कर नुकसान की भरपाई करेंगे। एसईजेड रिलायंस की ओर से कंपनी स्थापित की जाएगी तो किसान जमीन छोड़ देंगे।
डेढ़ माह में कर देंगे स्मैक और स्मैकियों का सफाया
गुलिया खाप की पंचायत में लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस की ओर से एएसपी
अमित विजयवर्धन और डीएसपी राहुल देव पहुंचे। राहुल देव ने पंचायत में बताया कि पुलिस की पैनी नजर स्मैकियों पर लगी है। पुलिस थाना प्रभारी के तौर पर जसबीर सिंह को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त एक अलग से टीम को गठन किया गया है। किसी भी सूरत में लापरवाह पुलिसकर्मियां को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस स्मैक बेचने वालों के ठिकानों पर निरंतर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें