झज्जर। हरियाणा और दिल्ली टीम के बीच खेले गए अंडर-19 कूच बिहार ट्राॅफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 79 रनों से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया ने 56 और बेरी निवासी सम्मी कादयान ने 42 रन बनाए व दो विकेट हासिल किए।
नई दिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पालम में हरियाणा और दिल्ली की टीम के बीच अंडर-19 कूच बिहार ट्राॅफी का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में 188 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद दिल्ली की टीम ने अपनी पहली पारी में 225 रन बनाए।
वहीं, हरियाणा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 299 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद दिल्ली की टीम अपनी दूसरी पारी में 183 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान जिले के दो खिलाड़ियों ने हरियाणा टीम की जीत में अपना योगदान दिया। सम्मी कदयान पहली पारी में 27 रन बनाए।
वहीं, दूसरी पारी में 15 रन बनाकर दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा गौरिश दहिया ने पहली पारी में 38 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में 18 रन बनाए। हरियाणा की टीम का अगला मैच एक से चार दिसंबर तक तमिलनाडु की टीम के साथ होगा।