फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सबसे पहले शुरू की थी वोट चोरी, अब बीजेपी कर रही वोट डकैती : अजय चौटाला

Thu, 27 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp10- जजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय चौटाला व अन्य नेता। स्र
विज्ञापन
झज्जर। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वोट चोरी का सिलसिला कांग्रेस ने ही शुरू किया था। अब यह काम बीजेपी के हाथ लग गया है और वो अब तो खुलेआम डाके डाल रहे हैं। वह बुधवार को पार्टी कार्यालय में जजपा के जुलाना में होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को न्यौता देने आए हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान, कर्मचारी और व्यापारी बेहद दुखी हैं। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन अब तरह-तरह के टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर रही है। सरकार सुविधा देने के बजाय दोनों हाथों से लोगों को लूट रही है।
रोहतक और झज्जर में खेल विभाग की लापरवाही से दो खिलाड़ियों की हुई मौत पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। खुद मुख्यमंत्री कहते हैं कि मेरे कहने पर चपड़ासी तक की बदली नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार कौन चला रहा है। सरकार तो खुल्लर या खट्टर चला रहे हैं, यह तो डमी मुख्यमंत्री है।
विज्ञापन

कहा कि जननायक जनता पार्टी का स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जींद जिले के जुलाना में मनाया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए सबसे पहला और अहम काम संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ना है। जेजेपी सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं को एकजुट करके अपना स्थापना दिवस मनाएगी।
आने वाले 12 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत व निष्ठा से पार्टी संगठन के लिए काम करेगा, तभी रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर पर जिला प्रधान संजय दलाल, जिला प्रभारी कर्नल एसएस राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जाखड़, पूर्व जिला प्रधान व प्रभारी उपेंद्र कादियान, मीडिया प्रभारी विकास पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें