फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 अगस्त से दो पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन होगी शकुरबस्ती से संचालित, मेट्रो में बढ़ेगी भीड़

Thu, 17 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 68: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से बाहर आते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 15 अगस्त से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण का कार्य शुरू होगा। इस कारण दो पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेन शकुरबस्ती से संचालित होंगी। ऐसे में बहादुरगढ़ से नई दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना होगा। इस कारण बहादुरगढ़ से संचालित होने वाली मेट्रो में भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बराही रोड निवासी सतपाल हांडा ने डीएमआरसी को एक्स पर ट्वीट कर मेट्रो के कोच चार से छह करने की मांग की है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हांडा ने बताया कि 15 अगस्त से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है।
इसके कारण कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों का रूट रोहतक या शकुरबस्ती तक निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। इससे नई दिल्ली निजामुद्दीन, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला जाने के लिए ग्रीन लाइन मेट्रो पर रेल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इससे अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मेट्रो में चार की बजाय छह कोच चलाने का आग्रह डीएमआरसी के एक्स हैंडल पर किया है।
विज्ञापन

मेट्रो में चार कोच होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों भी इंटरनेट मीडिया पर कई यात्रियों ने पोस्ट कर इस कॉरिडोर में चार कोच की मेट्रो को छह कोच में तब्दील करने की मांग की थी।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो का एक मात्र कॉरिडोर है, जिस पर अभी चार कोच की 20 मेट्रो का परिचालन होता है। डीएमआरसी ने कई दिन पहले ही सभी कार्य दिवस में इस कॉरिडोर पर दो लूप (ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर और मुंडका-इंद्रालोक) में मेट्रो चलाने के फैसले की जानकारी दी तो कई यात्रियों ने कोच बढ़ाने की मांग की थी।
इस कॉरिडोर पर अभी प्रतिदिन करीब तीन लाख यात्री सफर करते हैं। कई यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्रीन लाइन पर मेट्रो के कोच बढ़ाए जाने चाहिए। इस पर सोचा गया तो सामने आया कि चार कोच की मेट्रो इस कॉरिडोर के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन



नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण के कारण 15 अगस्त से ये गाड़ियां शकुरबस्ती रेलवे स्टेशन से होंगी संचालित

- 12481/12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्स्रपेस।

-14731/14732 दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस।

-14023/14024 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू।

-54423/54424 हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें