फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे की अल्ट्रा रन के लिए चार धावकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के चार एथलीटों का चयन एएफआई की 6 घंटे की अल्ट्रा रन के लिए किया गया है। इस अल्ट्रा रन के लिए देश से कुल 13 एथलीट चुने गए हैं, जिसमें से चार बीआरजी से हैं। चयनित धावकों में प्रवीण सांगवान, दीपक छिल्लर, बादल तेवतिया व सतपाल शाक्य हैं। सभी धावकों ने 20 मार्च को छह घंटे की सॉलिडेरिटी रन में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रवीण सांगवान और दीपक छिल्लर ने बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मेें सुबह साढ़े 5 बजे निर्धारित समय पर दौड़ शुरू की। ये दौड़ हर घंटे रिकॉर्ड करके फेडरेशन को भेजनी थी। जिसमें बादल ने 65 किलोमीटर, प्रवीण ने 64 किमी, दीपक ने 53 किमी, सतपाल ने 50 किमी दौड़कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। बीआरजी के सतीश देशवाल, नरेंद्र, सुखबीर शर्मा, प्रदीप दहिया, लक्ष्य सांगवान, रोहित सांगवान, प्रद्युम्न, एनके नारा, विनोद राठी, यशवीर राठी, श्रुति सांगवान, बुलबुल, विक्की, धर्मवीर सैनी, भाविश ने स्टेडियम मेें धावकों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य मेें भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें