फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला: कहा- कांग्रेस के दिग्गज हैं डरे हुए, यह होगा आखिरी चुनाव

Thu, 28 Mar 2024 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगी और जल्द ही इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगी और जल्द ही नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन




दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिला स्तर की बैठकों के बाद हर जिले से कई-कई नेताओं के नाम पार्टी आला कमान के सामने आए हैं। इन सभी पर चर्चा के बाद लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के लीडर ऑफ अपोजिशन का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी यह दर्शाता है कि उनके मन में कहीं ना कहीं डर है। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि जेजेपी का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव में भी जननायक जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन के दम पर विधानसभा चुनाव में 10 से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी। चुनाव के समय दल बदलने वाले दल बादलुओं पर भी दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि चुनाव के समय पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं है। जो नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं होते वही राजनीतिक पार्टियां छोड़कर भाग रहे हैं और जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित होता है वह चुनाव में आखिरी समय तक डंटा रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें