फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बास्केटबॉल में टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली

विज्ञापन
-फोटो 89 : ब्लॉक स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन लड़कियों के विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित किए गए। बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबले देर शाम तक चले। विजेता खिलाड़ी 27 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

वीरवार को हुई प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग अंडर-19 के 69 किलोग्राम भार वर्ग में थॉमस स्कूल की आकांक्षा दलाल और 81 किलोग्राम वर्ग में माउंट व्यू स्कूल की खनक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में 42 किलोग्राम में खुशी अहलावत, 44 में तनवी, 46 में अंशिका, 48 में रिद्धि गुलिया, 50 में इशिका लोचब, 52 में प्राची, 54 में गार्गी, 57 में मोनिका, 60 में कोमल मान और 80 किलोग्राम वर्ग में एंगिल विजेता रही।
विज्ञापन


बैडमिंटन अंडर-14 वर्ग में जीडी गोयनका स्कूल की ओमिशा भारद्वाज और अंडर-19 वर्ग में सेंचुरी स्कूल की हिमांशी प्रथम रही। कुश्ती अंडर-19 में 50 किलोग्राम वर्ग में मातन की तर्ष्णा, 55 में दीपांशी, 62 में चिंकी, 65 में सोनिया दलाल और 68 किलोग्राम वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 कुश्ती में 30 किलोग्राम में परी, 36 में तनवी, 39 में अरेना, 42 में परी, 50 में प्राची गुलिया और 62 किलोग्राम में शिक्षा विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डीपीई विजय छिल्लर सहित संजय, शमशेर, सतीश कुमार, मंजीत सिंह, सुनील खत्री, सुनील राणा, सोनिका, मंजू मालिक, नीलम, अंजू, पूनम, गीता, स्वीटी हुड्डा और शशि सांगवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें