फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में सुनिती पीएमश्री स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। खंड मातनहेल की खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेश पाल सुहाग ने किया।
विज्ञापन


खंड मातनहेल शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बिंटू कुमार, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, विजय कुमार, जय भगवान, बिजेंद्र, विनोद कुमार कोच, संजय कुमार, रेखा रानी, सुनीता, पूनम और पवन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। मातनहेल खंड के लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को पीएमश्री स्कूल लडायन में आयोजित की जाएगी।

इन खिलाडि़यों ने मारी बाजी

अंडर-19 आयु वर्ग
100 मीटर दौड़ में सुनिती पीएमश्री स्कूल लडायन प्रथम रही। 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में कविता खानपुर प्रथम रही। लंबी कूद में सुनिती पीएमश्री स्कूल लडायन प्रथम रही। चक्का फेंक और गोला फेंक में खुशी पीएमश्री स्कूल लडायन प्रथम रही। भाला फेंक में इंदू गौड़ स्कूल लडायन प्रथम रही।
विज्ञापन


अंडर-17 आयु वर्ग
100 मीटर दौड़ में स्नेहा आरईडी स्कूल छुछकवास प्रथम रही। 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में कृति राजकीय स्कूल झामरी प्रथम रही। 800 मीटर दौड़ में साक्षी राजकीय स्कूल ग्वालिसन प्रथम रही। गोला फेंक और चक्का फेंक में नैंसी व साक्षी राजकीय स्कूल अकेहड़ी प्रथम रही।

अंडर-14 आयु वर्ग
100 मीटर दौड़ में वीरा राजकीय स्कूल बिरोहड़ प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में हनी एचडी बिरोहड़ प्रथम रही। 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में मुस्कान राजकीय कन्या स्कूल अकेहड़ी प्रथम रही। लंबी कूद में रिषिता सर्वोदय स्कूल खानपुर प्रथम रही। 80 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति राजकीय कन्या स्कूल मातनहेल प्रथम रही। गोला फेंक में पूर्वी किट जी स्कूल मातनहेल प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें