झज्जर रेल हेड पर ट्रॉले में डीएपी को लोड करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह डीएपी का रैक लग गया है। 2300 मीट्रिक टन (एमटी) के इस रैक से प्रदेश के पांच जिलों को डीएपी की आपूर्ति की जा रही है। इस रैैक से सबसे अधिक डीएपी झज्जर व रोहतक को 750-750 एमटी मिला है। झज्जर में 15 हजार बैग में से 10 हजार निजी विक्रेताओं व पांच हजार बैग सहकारी समितियों में भेजा गया है। इसका वितरण किसानों को शुरू कर दिया गया है।
किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की कमी न हो इसके लिए कृषि विभाग की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर डीएपी खाद की आर ही कमी को पूरा करने की मांग की गई है। रविवार को सोनीपत से आठ हजार बैग व भिवानी से दो हजार बैग झज्जर के किसानों के लिए मंगवाए गए थे और बुधवार को पंद्रह हजार बैग मिलने से किसानों को डीएपी की किल्लत कम महसूस होगी।
वर्जन
बुधवार को पांच जिलों के लिए झज्जर में रैक लग गया है। झज्जर व रोहतक को रैक से 15-15 हजार डीएपी के बैग मिले हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भेजे गए हैं।
-इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।