फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रखने के लिए बच्चों को पौष्टिक चीजें खिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ रखने के लिए बच्चों को पौष्टिक चीजें खिलाएं
विज्ञापन

एनीमिया मुक्त करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं: डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन पौष्टिक चीजें खिलाएं। इसके अलावा सही वक्त पर आयरन फोलिक एसिड टेबलेट भी खिलाएं। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरियाणा को एनीमिया मुक्त करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों को जागरूक करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं में समय-समय पर एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि अगर बच्चे थकावट महसूस करते हों या सांस लेने में दिक्कत हो तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर सेहत की जांच कराएं। छह से 59 महीने तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप एक एमएल खुराक सप्ताह में दो बार दी जाए। इसी प्रकार आयरन फोलिक एसिड पिंक की एक टेबलेट 5 से 9 साल के बच्चों को प्रत्येक सप्ताह दी जाए। 10 से 19 साल तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड ब्लू टेबलेट सप्ताह में एक बार दी जाए। उन्होंने बताया कि एक से 2 साल तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की हाफ टेबलेट व 2 से 19 साल के बच्चों को एक टेबलेट दी जाती है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि बच्चों को हर रोज आयरन रिच फूड खिलाना बहुत ही जरूरी है। इससे न केवल बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को बथुवा, पालक, ब्रोकोली (हरी गोभी), मेथी, मसूर की दाल, बाजरा, नींबू, पपीता, संतरा, खजूर व गुड़ आदि खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें