फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट से मौत

Wed, 14 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
किसान के घरवाले - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिले के गांव बिरोहड़ में मंगलवार शाम अपने खेत में बाजरे में पानी लगाने गए व्यक्ति योगेश की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बिरोहड़ वासी योगेश पुत्र भूपसिंह मंगलवार को अपने खेत में बाजरे में पानी लगाने गया था।   यहां पर करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं योगेश के ताऊ तारीफ भी उसके साथ ही खेत गए थे। तारीफ अपने खेत में काम करने लगा और योगेश भी बाजरे में पानी लगाने के लिए एल्यूमीनियम की पाइप लगाने लगा। पाइप लगाते समय उसके खेत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से पाइप टच हो गई, जिसके कारण योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार योगेश के खेत में बिना पाइप के पानी चलता देख अपने भतीजे को आवाज लगाई तो उसका कोई भी जवाब नहीं मिला। तारीफ ने अपने भतीजे को तलाशना शुरू कर दिया। खेत के बीच में हाइटेंशन तारों के नीचे योगेश को मरा हुआ पाया, जिसकी सूचना तारीफ ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एएसआई रमेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेत में गए किसान की करंट से मौत हो गई है। मृतक के परिजन के बयान पर कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें