झज्जर। सिकंदरपुर रोड पर कार और बाइक की टक्कर में निमाना गांव के पूर्व सरपंच होशियार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार निमाना गांव निवासी पूर्व सरपंच होशियार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने घर जा रहे थे। जब वह सिकंदरपुर रोड पर पहुंचे तो एक कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।