फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए साल 2021-22 के लिए 17 दिसंबर को चुनाव की तिथि निर्धारित करने के बाद चुनाव प्रचार के लिए जिला बार के प्रधान, सचिव सह सचिव व अन्य पदों के लिए संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान के लिए डोर टू डोर जाकर प्रचार कर रहे हैं। रविवार को जिला बार एसोसिएशन के कई सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 17 दिसंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोट की अपील करने के लिए अधिवक्ताओं के पास उनके घरों में पहुंचे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह सोलंकी ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 905 सदस्यों को वोट का अधिकार दिया गया है। विभिन्न पदों के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि एक व दो दिसंबर रखी गई है। इसके अलावा नामांकन फॉर्म की छंटनी व नाम वापसी की तारीख 3 दिसंबर रखी गई है। जिला बार के चुनाव में वोटिंग 17 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इस दौरान आरके वर्मा, टीबी कश्यप, कृष्ण यादव ,जोगेंद्र चौहान ,कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुखबीर कादियान, गौतम लूनीवाल, दान सिंह सहरावत अधिवक्ताओं को चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निष्पक्ष तरीके से जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो सके।
पांच पदों के लिए होगा चुनाव
जिला बार एसोसिएशन झज्जर के पांच पदों के लिए चुनाव होगा। प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों में अभी तक एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी, यशवीर सिंह कडोधा, जितेंद्र, कुलभूषण भारद्वाज दौड़ में हैं। उप प्रधान की दौड़ में संदीप डबास, दीपक वर्मा, संदीप वर्मा के नाम आगे आएं हैं। सचिव के पद के लिए भूपेंद्र कादयान का नाम आगे है तो संयुक्त सचिव के लिए पूर्व सैनी के नाम आगे आ रहा है। इसके अलावा भी आगामी दिनों में ओर भी नाम विभिन्न पदों के लिए आगे आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें