-फोटो 58 : भाजपा नेता दिनेश कौशिक से मुलाकात करते ई-रिक्शा चालक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। ई-रिक्शा चालक अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा नेता दिनेश कौशिक से सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पर मिले। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि आरटीए द्वारा चालान किए जा रहे। इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चालकों का कहना है कि वे अधिकतर किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाते हैं, ऐसे में चालान कटने पर न केवल जुर्माना भरना पड़ता है बल्कि वाहन मालिक को किराया भी देना पड़ता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है।
ई-रिक्शा चालक विपिन कुमार, संदीप शर्मा, संतोष कुमार ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो उनके लिए अपने घर खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।
चालकों की समस्याएं सुनने के बाद भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने इंस्पेक्टर कृष्ण से फोन पर बात की और ई-रिक्शा चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए। कौशिक ने ई-रिक्शा चालकों को भी सलाह दी कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें।