जांच करते कंपनी व पुलिस अधिकारी।संवाद
- फोटो : Jhjhar
पालिका बाजार में एक फूट सप्लीमेंट विक्रेता की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कर 3.5 लाख रुपये के फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है। यहां एक प्रतिष्ठित कंपनी के लेबल लगाकर इन उत्पादों को बेचा जा रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाएं हैं। इसके अलावा आरोपी दुकानदार अजय को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ग्लेनिजिया परफार्मेंस कंपनी के अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि हमारे कंपनी के डुप्लीकेट लेबल बनाकर युवाओं के फूड सप्लीमेंट सस्ते दामों में बेचे जा रहे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर पालिका बाजार की एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से नकली लेबल लगे उत्पादों के 45 डिब्बे बरामद किए गए। इसके अलावा भारी मात्रा में खुले डिब्बे व रैपर भी मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से राजेंद्र सिंह व मंदीप कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुबह कंपनी के अधिकारियों ने थाने में आकर सूचना दी थी कि उनकी कंपनी के नकली रेपर लगाकर नकली सप्लीमेंट बेचे जा रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए सैंपल भी भरवाया गया है और मौके से सप्लीमेंट भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- जय भगवान, निरीक्षक, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।