फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गूंगा पहलवान ने एक्स पर साक्षी मलिक के लिए की पोस्ट, लिखा खेल में लौटें फिर खेल मैदान से लें संन्यास

Wed, 17 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पहलवान वीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
झज्जर। सासरौली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पहलवान साक्षी मलिक के पक्ष में पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में साक्षी मलिक को टैग करते हुए लिखा है कि देश की बेटी और हमारी बहन साक्षी मलिक मैं आपको एक बार फिर से खेलने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। मैं चाहता हूं आप उसी कुश्ती खेल मैदान से अपना संन्यास लें जिसपर आपने मेहनत, त्याग व ओलंपिक में मेडल दिया।
विज्ञापन

फिर उन्होंने लिखा है कि खुश रहो, गर्व है विश्व चैंपियन साक्षी व विनेश फौगाट पर...। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की इस पोस्ट पर साक्षी मलिक ने भी रि-ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने हाथ जोड़ते हुए का चिह्न छोड़ा है।


गूंगा पहलवान को खेल रत्न न मिलने पर विनेश और बजरंग ने दिया जवाब : पिछले दिनों गूंगा पहलवान ने सरकार द्वारा खेल रत्न न दिए जाने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें अपना दर्द लिखा था। इस पर पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट ने रि-ट्वीट किया है। विनेश फौगाट ने लिखा है कि देश के इतने महान पहलवान को इस स्थिति में पहुंचा दिया है, देखकर शर्म आती है। सरकार को वीरेंद्र पहलवान को अनदेखा नहीं करना चाहिए। हम हर हाल में वीरेंद्र पहलवान जी के साथ हैं। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा है कि आपको खेल रत्न इसलिए नहीं दिया गया, क्योंकि आप देश की महिला बहन बेटियों के साथ में खड़े थे पहलवान जी। उन्होंने लाइन के नीचे स्टैंड विद वीरेंद्र सिंह गूंगा पहलवान हैशटैग भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें