फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, एक फैक्टरी और एक धर्मकांटा तोड़ा

विज्ञापन
डीटीपी विभाग की ओर से तोड़ा गया धर्मकांटा। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बाइपास पर कसार गांव के नजदीक मंगलवार को कार्रवाई की गई। इसमें एक फैक्टरी और एक धर्मकांटे पर पीला पंजा चलाकर धराशायी किया गया। इस मौके डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि यह दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठान बगैर सीएलयू के बनाए गए थे। ऐसे में सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में अवैध कॉलोनी या बगैर सीएलयू के फैक्टरी लगाई जाती है तो इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बाइपास पर कसार गांव के नजदीक मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से एक फैक्टरी और एक धर्मकांटे को धराशायी कर दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार कनब लाकड़ा मौजूद रहे। जबकि जिला नगर योजना विभाग की ओर से डीटीपी अशोक गर्ग, एटीपी सोमबीर, जेई शमशेर और प्रवीण मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का कोई बवाल खड़ा न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि फैक्टरी संचालक को पूर्व में विभाग की ओर से जगह खाली करने और यहां से फैक्टरी हटाने के नोटिस भी दिए गए, लेकिन उनकी तरफ से विभाग के नोटिसों को अनसुना कर दिया गया। ऐसे में मंगलवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आह्वान किया है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं और उनके द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदें। भविष्य में उक्त स्थानों पर कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। कॉलोनाइजरों द्वारा लोगों को झांसे में लेकर उन्हें अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचे जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। इससे पहले शहर में अनेक स्थानों पर अवैध कॉलोनियों में पहले भी कार्रवाई की गई है। इनमें झज्जर रोड, पीडीएम यूनिवर्सिटी के नजदीक, जाखौदा, कसार, ईस्सरहेड़ी के अलावा अनेक स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें