वीसी में जानकारी देते डीसी श्यामलाल पूनिया। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। लघु सचिवालय के सभागार में वित्तायुक्त संजीव कौशल ने सोमवार को वीसी के माध्यम से स्वामित्व योजना से संबंधित समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित सभी कार्य जल्द पूरे हो ताकि लाभार्थियों को इसका लाभ मिले और उन्हें अपनी जगह का मालिकाना हक प्राप्त हो।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने वीसी में बताया कि जिले में 247 गांवों की ड्रोन फ्लाइंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और स्वामित्व योजना के तहत जिला में 3610 रजिस्ट्रियां करवाई जा चुकी हैं। संबंधित अधिकारियों की ओर से लाभार्थियों को रजिस्ट्रियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 183 गांवों में प्रॉपर्टी सर्वे पूर्ण हो चुका है और 135 ड्राफ्ट मैप तैयार किए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब प्रॉपर्टी डीड बन रही हैं जिनको बाद में वितरित किया जाएगा। जिले के गांव लाल डोरे वाले है जिनमें आबादी है। उन्होंने बताया कि लाल डोरे में जो मकान बने हैं उनके मालिकों को सरकार मलकियत देने जा रही है। इससे मकान मालिक खरीद-फरोख्त कर सकेंगे व बैंक से लोन भी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना में गांव के साथ-साथ शहर का काम भी पूरा करेंगे। ये काम शहरों के विस्तार में गांव का रकबा शामिल होने से उनमें भी लालडोरा आ चुका है।