फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटर का जवाब नहीं आया, पीएम के गांव तक पैदल निकला पर्वतारोही

Sun, 27 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
हरिओम सिलवाल - फोटो : bureau
विज्ञापन
पर्वतारोहण के प्रति इसे लगाव कहें या फिर गांधीगिरी से सिस्टम के साथ लड़ाई। रोहतक जिले के हरिओम सिलवाल ने पर्वतारोहण के लिए मांगी मदद के पत्र का पीएमओ की ओर से जवाब नहीं आने पर पीएम के गांव मेहसाणा तक पैदल यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दूसरे दिन वे रोहतक से झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण में मदद के लिए पीएमओ को दो बार पत्र लिखा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने मोदी के पैतृक गांव में उनके घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों को अपना मांगपत्र सौंपने का मन बनाया। पैदल यात्रा के दूसरे दिन वे झज्जर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, उदयपुर से मेहसाणा पहुंचेंगे।

पर्वतारोहण के लिए कर चुके हैं कोर्स
माउंट एवरेस्ट फतह करने की चाह रखने वाले सिलवाल ने बताया कि उन्होंने पर्वतारोहण के बेसिक और एडवांस कोर्स भी पूरे कर लिए हैं। इसके बावजूद सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। जब सरकार हर पर्वतारोही को इतना मान-सम्मान दे रही है तो उसे भी न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मदद के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन मदद नहीं मिली तो पीएमओ को पत्र लिखा। जब वहां से भी जवाब नहीं आया तो वे विरोध स्वरूप ये यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें