फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ट्रेड फेयर में लुभा रही गुभाना के दलबीर की पेंटिंग

Sat, 26 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
ट्रेड फेयर - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में 24 नवंबर से शुरू हुए ट्रेड फेयर में हरियाणा की सभ्यता से जुड़ी पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। एक-एक पेंटिंग की कीमत हजारों रुपये में होने के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बन रही हैं। सीएम मनोहर लाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति प्रदर्शनी की सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रगति मैदान में हरियाणा की ओर से झज्जर जिले के गुभाना गांव के कलाकार दलबीर की पेंटिंग की प्रदर्शनी हरियाणा के पंडाल में लगाई गई हैं। दलबीर का कहना है कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से हरियाणवी संस्कृति का प्रदर्शन कर रही पेंटिंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। प्रदर्शनी में बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ ऐसी अनेक कलाकृर्तियां लगाई गई हैं, जो समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित करती हैं।

दलबीर का कहना है कि प्रदर्शनी में पुरानी संस्कृति को जाहिर करती अनेक कलाकृतियां लगी हैं, जोकि दर्शकों को काफी लुभा रही हैं। परिणाम स्वरूप इन कलाकृतियों की मांग बढ़ रही है। नोटबंदी के चलते बिक्री पर असर तो है, लेकिन ये पेंटिंग हरियाणा की शान बढ़ा रही हैं। दर्शकों को इनका लुभावनापन अपनी तरफ खींच रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें