फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली पर आंसू बहा रहे डायवर्जन रोड

Tue, 09 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरवासियों की सहूलियत के लिए शहर के बाहरी रास्तों पर बनाए गए डायवर्जन रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। आलम यह बन पड़ा है कि वाहन चालक यहां से निकलने से गुरेज करने लगे है।
विज्ञापन


इसके कारण शहर में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। रोहतक रोड से सांपला रोड पर बने डायवर्जन रोड की हालत यह है कि सड़कों के किनारे लगी ग्रिल भी टूट चुकी है और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं।

इसके चलते कई बार हादसे में भी हो चुके है, वहीं बहादुरगढ़ मार्ग के डायवर्जन की हालत तो इतनी खस्ता है कि एंट्री प्वाइंट पर ही करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा है, जोकि किसी हादसे को निमंत्रण दे रहा है।
विज्ञापन


अगर बात करें बहादुरगढ़ मार्ग से बादली मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग की तो इसे कई माह बीत जाने के बाद भी जोड़ा नहीं गया है।

इसके चलते वाहन चालकों और आमजन को ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है, बल्कि दिल्ली गेट क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

इससे लोगों में भी रोष बना हुआ है। गुड़गांव से बादली डायवर्जन मार्ग पर बने गहरे गड्ढों की ओर भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

चुनाव के दौरान विभाग द्वारा यहां पेंच वर्क  का काम शुरू किया गया था, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति ज्यों की त्यों बन गई।
नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के बाहरी रास्तों पर डायवर्जन रोड का निर्माण करवाया गया था।

कुछ समय की राहत के बाद लोगों के लिए यह रोड आफत बन गई। कारण सिर्फ यह रहा कि सड़क निर्माण में जो सामग्री का इस्तेमाल किया गया वो ठीक नहीं थी।

सड़क एक बरसात भी झेल नहीं पाई और जगह-जगह से या तो टूट गई या फिर धंस गई। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धुंध में हो सकती परेशानी
दिसंबर माह का पहला सप्ताह बीत चुका है। दिनोदिन ठंड बढ़ती जा रही है। इन दिनों पड़ने वाली धुंध झज्जर के डायवर्जन रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों पर भारी पड़ सकती है।

क्या कहते वाहन चालक
आजाद सिंह कहते है कि रोहतक-सांपला मार्ग को जोड़ने वाले डायवर्जन मार्ग की हालत ज्यादा खस्ता है। सिंह का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर कई दफा हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है।

वाहन चालक महेन्द्र सिलानी ने बताया कि बहादुरगढ़ जाने के लिए यह रास्ता सबसे उचित है। लेकिन जगह-जगह से टूटा होने के कारण परेशानी हो रही है। वाहन की मेंटेनेंस पर भी फर्क पड़ रहा है।

यह बोले विभाग के जेई
हुडा विभाग के जेई करण कहते हैं कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है। डायवर्जन रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत करवा दी जाएगी। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो सहित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें