बहादुरगढ़। शहर से सटे गांव सांखोल में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
बता दें कि सांखोल गांव निवासी विक्रमजीत ने शुक्रवार की देर रात घर में फंदा लगा लिया, जिस वक्त उसने यह कदम उठाया उसकी पत्नी मीनाक्षी बच्चों सहित मायके गई हुई थी। घटना का पता सुबह लगा तो इसकी सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है विक्रमजीत ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विक्रमजीत 3 बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी करता था। संवाद