झज्जर। जिले के सात गांवों में विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसमें साल्हावास, माछरोली व बादली ब्लॉक में दो-दो कार्यों व झज्जर ब्लॉक में एक कार्य को पूरा किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने में 102.75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
जिले में अनेक विकास कार्यों को विभागों की तरफ से पूरा कराया जा रहा है। वहीं अब जिले में विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत सात गांवों में सात विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इन सभी कार्यों को बादली विधानसभा से विधायक की तरफ से जारी की गई राशि से पूरा कराया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा कराने के लिए चंडीगढ़ ग्रामीण विकास विभाग से हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव की तरफ से जिला मुख्यालय को पत्र जारी किया गया है।
वहीं जिला मुख्यालय की तरफ से अब इन सभी विकास कार्याें को शुरू कराया जाएगा। यह सभी कार्य पंचायती राज विभाग की तरफ से कराए जाएंगे, इसमें एक्सईएन और एसडीओ अपने-अपने स्तर पर कार्यों को पूरा कराएंगे। इनमें साल्हावास, माछरोली व बादली ब्लॉक के दो-दो गांवों में छह विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। वहीं झज्जर ब्लॉक के एक गांव में एक विकास कार्य को पूरा कराया जाएगा।
इन गांवों में यह होंगे कार्य
ब्लॉक गांव कार्य राशि (लाख में)
साल्हावास मुबारिकपुर बीसी चौपाल का निर्माण 11.96
साल्हावास धारौली नए पार्क का निर्माण 15.00
माछरोली रायपुर तालाब की सफाई व खुदाई का कार्य 6.00
माछरोली माछरोली देवी मंदिर के पास हॉल का निर्माण 15.01
बादली फतेहपुर राजकीय स्कूल के ग्राउंड में शेड का निर्माण 15.00
बादली खेड़ी जट्ट शिव मंदिर के पास हॉल का निर्माण 19.78
झज्जर डावला बाबा हरिदास मंदिर के पास हॉल का निर्माण 20.00