फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी और ढाकला मंडियों में हुई फसल खरीद, बाकी में उठान जारी

Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
20jjrp21- झज्जर। शहर की अनाज मंडी से फसल का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की आवक लगातार जारी है और खरीद की जा रही है। रविवार को बेरी अनाज मंडी में गेहूं और ढाकला अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद की गई, लेकिन अन्य मंडियों में कोई खरीद नहीं हुई। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों के उठान का कार्य लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों से अब तक 571590 क्विंटल गेहूं व 249850 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन




जिले की अनाज मंडियों में अब तक 1672565.1 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और सरकारी खरीद भी जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 1177184.4 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 326537.7 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। पाटोदा अनाज मंडी में अब तक 15 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। इसके अलावा जिले की अनाज मंडियों में अब तक 297489.6 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।




शहर की अनाज मंडी में अब तक 126554.8 क्विंटल सरसाें की आवक हुई है। शहर की अनाज मंडी में अब तक 115533.3 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में अब तक 459852.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं शहर की अनाज मंडी में अब तक 310342.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें