नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव ने शुक्रवार को गांव चिंडालिया और मोहनपुर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प प्रत्येक ग्रामीण तक विकास पहुंचाना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने बताया कि रबी बिजाई के लिए किसानों को पर्याप्त नहरी पानी और सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध है। किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी, साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले बीज और कृषि दवाइयां भी उपलब्ध हैं। संवाद