फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Wed, 24 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डेंगू जैसी भयंकर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय से ही रफ्तार पकड़ ली गई है। डेंगू को फैलने से रोकने के लिए बचाव के तरीके बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए संबधित विभिन्न विभागों को अपनी स्वास्थ्य के संबध में अपनी व्यव्स्थाएं सुधारने के लिए पत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस बारे में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि इस बार डेंगू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ अन्य पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सख्ती के मामले में किसी के कूलर या अन्य उपकरण में ज्यादा दिनों तक पानी रहता है या कबाड़ का सामान इकट्ठा किया हुआ है, लेकिन उस पर सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा ऐसें लोगो के लिए विभाग द्वारा जुर्माने का भी प्रवधान किया गया है डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू से बचाव के लिए जारी किए गए उपायों का उलंघन करने पर जुर्माना राशी का भी प्रवधान किया गया है।

जिसके लिए लगातार विभाग के अधिकारी क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। संभावित क्षेत्रों में लगातार दवाई का छिड़काव भी करवाया जा रहा है। किसी भी विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बचाव कार्य या डेंगू से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र जारी किए गए हैं। खासतौर पर जन स्वास्थ्य विभाग को किसी भी गली या माहल्ले में पानी इक्ट्ठा ना होने देने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार से शिक्षा विभाग को भी इस बारे में छात्रों को अवगत करवाने के लिए सूचना भेज दी गई है। वहीं फोगिंग भी करवाई जारही है।
विज्ञापन



क्या हैं डेंगू के लक्षण
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। अगर समय रहते इस पर घ्यान नहीं दिया जाए तो इसमें जान जाने का भी खतरा बना रहता है। ये बीमारी एडीस नामक मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर दिन के समय ही काटता है।


1 इस बीमारी में मुख्य रूप से बुखार आता है
2 आँखें के पीछे दर्द रहने लगता है।
3 त्वचा पर लाल चकते बन जाते हैं।
इस संबध में डाक्टरों का कहना है कि इनमें से अगर किसी भी लक्षण के कारण आपका शरीर प्रभावित होता है तो इसे साधरण रूप में ना लेकर तुरंत किसी डाक्टर की सलाह लें या फिर साथ लगते किसी भी अस्पताल में जाकर इसके लिए इलाज करवाएं।


क्या हैं बचाव के तरीके
यह मच्छर ज्यादातर कई दिनों से संग्रह किए गए पानी में पनपते हैं जैसे कि किसी भी कूलर, अतारे हुए पुराने टायरों, कबाड़ सामग्री, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के कटोरों व नारियल के खोलों। इस प्रकार की जगहों पर  एक बार पानी डालने के बाद उस पर ध्यान नहीं दिया जाता और इस संग्रित पानी में इस मच्छर के पनपने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसके लिए किसी भी जगह पानी इक्ट्ठा ना होने दें।
कबाड़ का कोई भी सामान ख्ुले में ना रखकर उसे किसी ढ़के  हुए स्थान पर ही रखें। घरों में र्पानी से भरी हुई टंकियों या अन्य बरतनों को अच्छी प्रक ार से ढ़क कर रखें। कुलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें।


डेंगू से  बचाव के लिए इस संभव कार्य किया जा रहा है। विभाग की टीम द्वारा डेंगू से बचाव के लिए अपनाए जाने वालों तरीकों के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संबधित सभी विभागों को अपने अधिकार क्षेत्र के हिसाब से इस बीमारी को फैलने से रोक ने में अपना सहयोग देने के लिए भी पत्र जारी कर दिए गए हैं।  फोगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर कुलदीप, नागरिक, अस्पताल झज्जर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें