फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेझिझक आगे आएं लड़कियां : साक्षी

Wed, 24 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
विज्ञापन
साक्षी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में देश की झोली में पहला मेडल दिलाने वाली हरियाणा की बेटी पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में मुकाम पा रही हैं। वे हर मोरचे पर लड़कों से बेहतर कर सकती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेस्डर बनाए जाने पर साक्षी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर इस स्नेह-सम्मान का पूरा मान रखेंगी।
विज्ञापन


साक्षी ने कहा कि लड़कियों को बेझिझक होकर आगे बढना चाहिए। वे किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं हैं और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें अच्छी सुविधाएं दे रही है और वो आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर फिर से देश का नाम सुनहरे शब्दों में रोशन करने का काम करेंगी।

हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अम्बेस्डर बनाए जाने पर कुश्ती में कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बेटियों को आगे लाने और उनको अपना मुकाम पाने के लिए हर संभव प्र्रोत्साहित करती रहेंगी। बेटियों के साथ मिलकर सरकार की इस मुहिम को सक्रिय बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन


नौकरी ऑफर किया होल्ड पर
गेटवे आफ हरियाणा बहादुरगढ़ में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साक्षी को सरकार में उच्च अधिकारी के पद पर नौकरी का ऑफर भी दिया, जिसे साक्षी ने होल्ड पर डाल दिया। उन्होंने कहा चूंकि रेलवे में उसे प्रमोशन मिल गया है। इसलिए वह सरकार के ऑफर पर विचार करने के बाद जवाब देगी।

सेल्फी की लगी रही होड़
रियो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाली साक्षी मलिक ने जब बहादुरगढ़ में प्रवेश किया तो हर कोई उसकी इस उपलब्धि से गद्गद् नजर आया। कोई उनका फूलों से तो कोई नोटों की माला से स्वागत करता दिखा। यही नहीं किसी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तो कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आतुर नजर आया। स्कूली बच्चों व युवाओं ने तो खासतौर पर उनके साथ सेल्फी लेकर उनकी कामयाबी पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें