फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ शहर की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री से पूर्व पार्षद ने की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। वार्ड-4 से पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने शहरी विकास मंत्री कमल गुप्ता से रोहतक में बहादुरगढ़ शहर की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
सैनी ने कहा कि शहर में मेन रोड पर लगाई गई हाई ग्लो कंपनी की लाइट कई महीनों से खराब है, अमृत योजना के नाम पर शहर में गंदे पानी, सीवर की समस्या बनी हुई है। सेक्टर के सभी पार्कों का रखरखाव के अभाव में बुरा हाल है। शहर के हाई मास्ट खराब हैं। सैनीपुरा नाला अवैध कब्जे के कारण अधूरा पड़ा है। मंत्री को गिए ज्ञापन में सैनी ने बताया है कि शहर के सेक्टरों के रोड टूटे पड़े हैं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं। गरीब दुकानदारों को कोरोना की आड़ में बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि झूठी शिकायतों की आड़ में अधिकारी जनहित के कार्यों के टेंडर लगा तीन बार रद्द कर चुके हैं। सीएम विंडो और स्वच्छ हरियाणा एप अफसरसाही की भेंट चढ़ चुके हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने मंत्री से बहादुरगढ़ नगर परिषद का दौरा करने की मांग की। मंत्री ने सैनी को बताई गई समस्यों पर गौर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सैनी के साथ सुरेंद्र, भूपेंद्र सैनी प्रधान, जयकिशन, राजपाल, महावीर, लाला, सुभाष, अर्जुन, कृष्ण, मंजीत, योगेश, नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें