फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के डेयरी संचालक को पीटा, एक लाख 70 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद गांव के निकट रविवार रात एक डेयरी संचालक को पांच-छह युवक पीटकर एक लाख 70 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने थाना आसौदा में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के ईस्ट गोकलपुर की गली नंबर-7 के निवासी विकास अपने घर में ही डेयरी चलाते हैं। आसौदा थाना पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि रविवार रात को वह धनपाल के साथ उसकी पिकअप गाड़ी लेकर भैंस खरीदने के लिए फतेहाबाद जा रहे थे। पिकअप को धनपाल चला रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे रोहद गांव से पहले एनसीआर माइनर के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से एक टाटा मैजिक गाड़ी आई। उसके ड्राइवर ने अचानक पिकअप के आगे ब्रेक लगा दी। विकास ने बताया कि टाटा मैजिक सवारों के साथियों की एक ईको गाड़ी टाटा मैजिक के आगे आकर रुकी। टाटा मैजिक व ईको से पांच-छह युवक उतरे और उन्होंने उसे गाड़ी से नीचे उतारकर पिटाई करने लगे। विकास ने बताया कि युवकों ने उसकी जेब से एक लाख 70 हजार और धनपाल की जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। गाड़ी का स्टीरियो भी उखाड़ ले गए। विकास ने बताया कि 70 हजार रुपये उसके थे और एक लाख रुपये सुभाष चंद के थे जो भैंस खरीदने के लिए लिए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से टाटा मैजिक पर लगी नंबर प्लेट की फोटो खींच ली। अधिक दूरी होने के कारण ईको गाड़ी का नंबर वह नहीं देख पाए। थाने का पता पूछते-पूछते देर रात वे आसौदा थाना में पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अशोक के अनुसार विकास की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें