फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत झज्जर में किया जनसंपर्क, कही ये बात

Sat, 09 Mar 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश को मजबूत सरकार चाहिए, न कि मजबूर। 13 मार्च को रोहतक लोकसभा से कांग्रेस की प्रदेश में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत झज्जर में किया जनसंपर्क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश बीजेपी-जेजेपी के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से परेशान है। प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी के लिए मौजूदा गठबंधन सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


जो हरियाणा कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था, वो आज विकास में 17वें नंबर पर और महंगाई, बेरोजगारी, नशा, अपराध, भ्रष्टाचार में 1 नंबर पर है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में रिकार्ड बेरोजगारी की वजह से युवा दूसरे प्रदेशों या विदेश में पलायन कर रहे हैं। बड़ी तादाद में नौजवान नशे व अपराध के दलदल में फंसते जा रहे हैं। अब हरियाणा की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है।

हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर उन्हें कमजोर कर रही है। इसलिए आगामी 13 मार्च से प्रदेश में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकलेगी, इसकी शुरुआत रोहतक लोकसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ हलके से होगी।
विज्ञापन


‘संविधान बचाओ यात्रा’ 14 को बादली, 15-16 को कोसली हलके में, 17 को झज्जर, 18 को बेरी, 19 को कलानौर 20 को किलोई-सांपला, 21-22 को महम हलके में और 23 को रोहतक में रहेगी। होली के त्योहार के बाद यह यात्रा आगे प्रदेश में जारी रहेगी। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें