बेरी। गांव पलड़ा में पिछले काफी समय से बीमार व्यक्ति ने दवाई की जगह जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, गांव पलड़ा निवासी 46 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश पिछले काफी समय से बीमार था। शनिवार देर शाम को दवाई की जगह गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आननफानन में उसे झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां युवक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के लड़केे व भाई ने बताया कि ब्रह्मप्रकाश पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और दवाई की जगह गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे ब्रह्मप्रकाश की मौत हुई है।
वर्जन
गांव पलड़ा में जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। दवाई की जगह गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।