फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 04 Jan 2016 12:43 AM IST
बहादुरगढ़ / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तलाशते हुए परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तो तब उन्हें इस पूरे वाक्या का पता चल पाया।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। बिहार मूल निवासी शिव दर्शन ने बताया कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फुटवियर कंपनी के परिसर में ही रहता है।

तीन-चार साल से उसकी मां जानकी (75) भी उसके पास ही रह रही थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उसकी मां खाना खाकर बाहर निकल गई और काफी देर बाद भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जब वे एमआईआई पुलिस चौकी में इस बारे में बताने के लिए गए तो उन्हें पता चला कि एक महिला की बालोर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में घर से लापता हुई बुजुर्ग महिला जानकी यहां किन परिस्थितियों में पहुंची इसको लेकर पुलिस जांच भी कर रही है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें