फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत से आ रहे साइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 12 Jun 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीताराम गेट पर रहने वाले 66 साल के सुभाष की वीरवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी साइकिल पर खेत से वापस घर आ रहा था। उसकी साइकिल को पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि सुबह 8.50 बजे साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसका भाई सुभाष साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। जब सुभाष सांपला रोड पर जलघर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया।
सुरेंद्र आनन-फानन में सुभाष को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गया वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम माैके पर पहुंची। पुलिस की मानें तो गाड़ी चालक की पहचान कर ली गई। जिस गाड़ी से टक्कर मारी गई वह टाटा पंच थी। वह गाड़ी ढाकला निवासी एक व्यक्ति की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें