फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबाॅल लीग के अंडर-13 मुकाबले में गोयला कलां ने सिटी बहादुरगढ़ को 5-0 से हराया

Fri, 12 Jun 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 89 : फुटबाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत क्लब
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द में आयोजित लव-कुश फुटबॉल लीग के तहत वीरवार को विभिन्न आयु वर्गों में कुल 18 मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंडर-13 वर्ग में गोयला कलां ने सिटी बहादुरगढ़ को 5-0 से हराया। चरखी फुटबॉल क्लब ने लोवा खुर्द को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन

सिटी बहादुरगढ़ ने लोवा खुर्द स्टार को 3-0 से पराजित किया। चरखी फुटबॉल क्लब ने गोयला कलां को 2-1 से हराया जबकि सिटी बहादुरगढ़ और चरखी फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंडर-15 वर्ग में लोवा खुर्द स्पोर्ट्स क्लब ने सिटी बहादुरगढ़ हंटर्स को 2-0 से शिकस्त दी।
सिटी बहादुरगढ़ ने गोयला कलां को 10-0 के बड़े अंतर से हराया। सिटी बहादुरगढ़ अनस्टॉपेबल ने चरखी फुटबॉल क्लब को 2-1 से मात दी। वहीं चरखी फुटबॉल क्लब ने गोयला कलां को 8-1 से पराजित किया। लीग के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया।
विज्ञापन

भापड़ौदा के सक्षम, भूमिति और माहिर, चरखी के पूर्व और डोन, सिटी बहादुरगढ़ के कार्तिक, आदित्य और ध्रुव, इंदुज स्पोर्ट्स के दिवू और संचित तथा लोवा खुर्द के नक्ष, लविश, परीक्षित, वैभव, हर्ष और मानव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कोच सुदर्शन जून ने बताया कि लव-कुश फुटबॉल लीग का समापन जून के अंतिम शनिवार को होगा।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें