फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटी दिवाली पर भी बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने पूजा और सजावट के सामान सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। ऑटो क्षेत्र में भी चहल पहल रही। जबकि सर्राफा और बर्तन के साथ इलेक्ट्रॉनिक के बाजार में भी ग्राहकों ने आमद दर्ज कराई। कुछ सामान खरीद ले गए तो कुछ दिवाली के दिन आने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

बाजार में गणेश-लक्ष्मी को जोड़े, मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियां, पंजाब की खील, चीनी के खिलौने, मोमबत्तियां और नई रुई भी बिकी। मिठाई की दुकानों का सन्नाटा भी टूटा। लोगों ने गिफ्ट के पैकेटों की खूब खरीदारी की। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक सामान भी पसंद किया। सर्राफा बाजार में भी आवाजाही लगी रही। ऑटोमोबाइल्स दुकानों में लोग बाइकें और कार देखने पहुंचे। दिवाली पर खरीदारी की बात कही। बुधवार को भी सर्राफा बाजार में ग्राहकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खरीदारी की और दिवाली पर लेने के लिए सामान पसंद भी किया। दुकानदारों को दिवाली के दिन भी अच्छी सेल की उम्मीद है। एक आभूषण विक्रेता ने कहा कि इस त्योहार ने फिलहाल जीएसटी की मार को भुला दिया। छोटी दिवाली को भी बर्तनों की दुकानें सजी रहीं।
छोटी दिवाली पर लोगों ने पूजा के लिए नए और छोटे बर्तन खरीदे। कुछ की पसंद रसोई सजाने का सामान रहा। भीड़ होने के कारण बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात पुलिस सहित शहर थाना पुलिस भी यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आई, लेकिन इसके बावजूद लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें