फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार करने पर नप में जोरदार हंगामा

Wed, 05 Apr 2017 11:40 PM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय बहादुरगढ़ में बुधवार को एक महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। इस पर जोरदार हंगामा हुआ। विवाद काफी बढ़ गया और कार्यालय के बाहर और भीतर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। महिला कर्मचारी ने पुरुष कर्मचारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने उसकी पिटाई भी कर डाली। विवाद बढ़ता देख पुलिस को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर परिषद के हाउस टैक्स शाखा में काम करने वाली पीड़ित महिला कर्मचारी बुधवार की सुबह कार्यालय में आई तो इंटरकॉम पर आडिट ब्रांच से जी-8 के आडिट कराने के लिए फोन आया। वह ब्रांच में गई तो वहां बैठे कर्मचारी के साथ उसका विवाद हो गया। मारपीट तक की नौबत आ गई। कुर्सियां तक फेंकी गई। इस दौरान महिला कर्मचारी के हाथ में काफी चोटें आई। इसके बाद तो हंगामा काफी बढ़ गया। सूचना पाकर चेयरपर्सन शीला राठी भी मौके पर पहुंच गई। अन्य पार्षद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले तो मामले को शांत किया और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता के परिजन भी नप कार्यालय में आ गए।

पीड़िता का आरोप
चेयरपर्सन के समक्ष महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उक्त पुरुष कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। किसी तरह बचाव कर वह उसे कमरे में बंद करके निकली। इससे पहले भी वह उसे परेशान करता रहा है। वहीं इनके पिता ने कहा कि पहले भी इस तरह की घटना हुई है। इस संबंध में डीसी के पास शिकायत भी गई थी, मगर कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई। उसी ढिलाई की वजह से अब फिर से यह घटना हुई।
विज्ञापन


हो गया समझाता
चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को काफी खरी-खरी सुनाई। इस पर कर्मचारी ने खुद पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वह तो उनकी बेटी की उम्र की है, वो क्यों गलत व्यवहार करेंगे। यह सुनकर मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी के परिजन भड़क गए। वह उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। इसी बीच बातचीत के दौरान महिला कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे हास्पिटल ले जाया गया। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे चेयरपर्सन शीला ने तमाम परिषद कर्मचारियों की मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में आरोपी कर्मचारी ने पीड़िता व उसके परिजनों से माफी मांग ली। इसके उपरांत दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

भविष्य में न हो ऐसी घटना
बैठक में मौजूद तमाम कर्मचारियों को नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से परिषद की छवि भी खराब होती है। उन्होंने चेताया कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं होनी चाहिए। यदि होती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें