फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश गोगी के भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
gogi - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 दिल्ली पुलिस की हिरासत से भागे कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 4 कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ पुलिस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के हवलदार रामप्रकाश और सिपाही ओमप्रकाश, राघव व सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई अपराधी जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में ले जाते वक्त लापरवाही बरतने के आरोप में की गई।
विज्ञापन


ये पुलिस कर्मचारी गत 30 जुलाई को गोगी को तिहाड़ जेल से राहदारी पर जींद जिले की नरवाना कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। ये पुलिस कर्मचारी गोगी को लेकर दिल्ली से हरियाणा राज्य परिवहन की बस में सवार हुए थे। यह बस बहादुरगढ़ से आगे बढ़ी और पारले बिस्कुट फैक्ट्री के पास पहुंची तो गोगी के साथियों ने दो कारें बस के आगे अड़ाकर बस रुकवा ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया और हथकड़ी समेत गोगी को छुड़ा कर ले गए। बदमाश एक पुलिस कर्मी की गन भी छीन ले गए थे।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोगी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले भागने के आरोप में पुलिस गोगी के साथियों बॉक्सिंग खिलाड़ी दीपक व मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अब इन दिल्ली पुलिस के चार कर्मचारियों को बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी बुधवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें