फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने मारा छापा, कुंडी से चल रहा था कनेक्शन

Wed, 05 Apr 2017 11:45 PM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने धौड़ चौक के पास स्थित एक मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान घर का मीटर हटाया हुआ मिला और सप्लाई सीधी कुंडी लगाकर की जा रही थी। इस पर टीम ने मीटर को सील कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक से बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने बुुधवार को करीब साढे़ 12 बजे धौड़ चौक पर स्थित एक मकान पर छापा मारा। यह मकान मेवात में तैनात मास्टर सुरेंद्र का है। वर्तमान में घर पर केवल उनकी मां रह रही हैं। विजिलेंस टीम ने पाया कि बिजली मीटर हटाया गया है और घर का कनेक्शन सीधे ही कुंडी कनेक्शन से चल रहा है। इस पर टीम ने मीटर को सील कर जब्त कर लिया। टीम ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई। बिजली चोरी करने वाले टीचर पर निगम जुर्माना लगाएगा। छापा मारने वाली टीम एसडीओ सुखबीर के नेतृत्व में पहुंची थी और टीम में जेई अजित सिंह, सिपाही जोगेंद्र व नरेंद्र शामिल रहे।

टीम ने छापा मारा तो घर की सप्लाई सीधे खंभे से चलती मिली। मीटर को उपभोक्ता ने हटा दिया था। इसके चलते मीटर को सील करते हुए जब्त कर लिया है। निगम उपभोक्ता पर जुर्माना लगाएगा। -सुखबीर, एसडीओ विजिलेंस, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें