फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: मॉडर्न स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं

Sun, 04 Jan 2026 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ स्थित बेरी रोड पर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के बाहर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां स्कूल के गेट पर भी लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ने दोनों हाथों से फायरिंग की। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्कूल संचालक से पहले मांगी गई थी करोड़ों की रंगदारी
राकेश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मैं और मेरा परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीती रात लगभग 10:30 बजे, मॉडर्न स्कूल के पास मेरे घर के नजदीक एक गंभीर घटना घटित हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे घर के मुख्य गेट और पिलर पर लगभग 8-9 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इस घटना से मेरे परिवार एवं आसपास के स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आरोपियों की पहचान की जा सकती है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए गहन जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें