फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से दिल्ली ले जाई जा रही 50 लाख की चूरा पोस्त पकड़ी

Thu, 03 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
50 लाख की चूरा पोस्त पकड़ी - फोटो : bureau
विज्ञापन
तस्करी करके गुजरात से दिल्ली ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध चूरा पोस्त से भरी गाड़ी के साथ पुलिस ने तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए द्वारा गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसपी रंधावा ने बताया कि विशेष रूप से अनसुलझे मामलों को सुलझाने और अपराधों की रोकथाम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। निरीक्षक ललित कुमार की देखरेख में उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम, जिसमें मुख्य सिपाही नरेश कुमार, सचिन कुमार, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, सिपाही अमित कुमार, अमरजीत और चालक सिपाही कृष्ण कुमार शामिल थे, शहर में गश्त पर थी।

टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शालीमार बाग (दिल्ली) निवासी वीरेंद्र और जिनकन उर्फ अमित वर्मा निवासी जिला फैजाबाद उत्तरप्रदेश नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। वह दोनों एक कैंटर में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ चूरा पोस्त लिए हुए हैं। चूरा पोस्त से भरी गाड़ी झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर गांव कैमलगढ़ मोड़ के पास खड़ी है। गाड़ी को दोनों व्यक्ति दिल्ली ले जाने की फिराक में हैं। टीम गुप्त सूचना पर गांव कैमलगढ़ मोड़ के पास पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर कैंटर में सवार दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर टीम ने शक की बिनाह पर कैंटर समेत दोनों को काबू कर लिया। काबू किए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम वीरेंद्र उर्फ रामकिशन निवासी शालीमार दिल्ली और जिनकन उर्फ अमित निवासी गांव दफरपुर जिला फैजाबाद उत्तरप्रदेश बताया।

52 कट्टों में 1274 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
इस मामले की सूचना पर डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष गाड़ी सहित दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। गाड़ी में तिरपाल और केमिकल से भरे ड्रमों के नीचे छिपाकर रखे गए चूरा पोस्त से भरे 52 कट्टे बरामद किए गए। वजन करने पर हर कट्टे में 24 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त पाई गई। 52 कट्टों में 1274 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की गई। पुलिस ने चूरा पोस्त से भरी गाड़ी समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तस्करों से बरामद चूरा पोस्त की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।

विभिन्न मामलों में पकड़े जा चुके 450 आरोपी : एसपी
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि डीजीपी डॉ. केपी सिंह के आदेशानुसार और रोहतक मंडल के आईजी नवदीप सिंह विर्क के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में करीब 450 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। विशेष अभियान के तहत ही चूरा पोस्त की खेप सहित दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। इससे पूर्व भी जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गश्त के दौरान तस्करी में लिप्त दोषियों को नशीले पदार्थों समेत काबू किया जा चुका है।

चूरापोस्त समेत पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पकड़े गए तस्करी के दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है, जिसके पश्चात तस्करी के इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी, जशनदीप सिंह रंधावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें